Tuesday, March 10, 2026
Home Breaking राज्य एड्स परिषद की बैठक में राष्ट्रीय स्तर के नियंत्रण संगठन और...

राज्य एड्स परिषद की बैठक में राष्ट्रीय स्तर के नियंत्रण संगठन और विभागीय सचिव हुए शामिल, महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुई चर्चा

134

रायपुर– राज्य एड्स परिषद ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में 8 अगस्त (गुरुवार) को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया. इस बैठक में राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना संचालक ऋतुराज रघुवंशी ने एड्स नियंत्रण को लेकर सभी बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित करते हुए सदस्यों से महत्वपूर्ण चर्चा की.

बैठक में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको), नई दिल्ली से डॉ. अनूप कुमार पूरी, उप महानिदेशक आईआईसी, और मेंस्ट्रीमिंग सलाहकार शुचि गौतम ने भी भाग लिया. इसके साथ ही बैठक में राज्य के विभिन्न विभागों के सचिव भी मौजूद रहे, जिन्होंने विभाग की स्थिति और योजनाओं पर चर्चा की.