Saturday, July 27, 2024
Homeदेशविपरीत राजयोग’, इन 4 राशि वालों को धनलाभ के साथ भाग्योदय के...

विपरीत राजयोग’, इन 4 राशि वालों को धनलाभ के साथ भाग्योदय के प्रबल योग

वेब डेस्क।ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके शुभ और अशुभ योग बनाते हैं। आपको बता दें कि ग्रहों के सेनापति मंगल 13 मार्च को मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे विपरीत राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। वहीं इस राजयोग के बनने से 4 राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही आकस्मिक धनलाभ के भी योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)
विपरीत राजयोग बनना मेष राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मेष राशि का स्वामी मंगल तीसरे भाव में गोचर करेगा। तीसरे भाव में मंगल ग्रह अच्छा फल देते हैं। साथ ही केतु की दृष्टि पड़ रही है। इसलिए विपरीत राजयोग बन रहा है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारियों को उधार दिया हुआ धन मिल सकता है। साथ ही इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। लेकिन छोटे भाई- बहनों को चोट बगेरालग सकती है। साथ ही आपकी सेहत के लिए भी खतरा बना हुआ है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए विपरीत राजयोग बनने से अच्छा धनलाभ हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से 12वें भाव में गोचर करेंगे। साथ ही केतु की दृष्टि पड़ रही है। इसलिए धन योग बन रहा है। इस समय आपकी कोई लॉटरी निकल सकती है। साथ ही व्यापारियों को इस समय अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। जिससे जबरदस्त धनलाभ हो सकता है। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। साथ ही साहस में वृद्धि होगी। बिजनेस में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं इस अवधि में इनकम के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं।

 

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
विपरीज राजयोग बनने से वृश्चिक राशि के जातकों को अच्छा धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। क्योंकि मंगल आपकी गोचर कुंडली में छठे का स्वामी होकर अष्टम में विराजमान है। इसलिए इस समय आप पर पैसा बहुत आएगा। फंसा हुआ धन प्राप्त होगा। साथ ही आपको अचानक से धन हासिल हो सकता है। लेकिन चोट, दुर्घटना के भी योग बन रहे हैं, जिससे आपको सावधान रहना चाहिए। वहीं नौकरी पेशा लोगों की कार्यस्थल में तारीफ होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए विपरीज राजयोग बनने से करियर और कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। क्योंकि मंगल आपकी गोचर कुंडली में 11वें और चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। इसलिए अगर आपका कारोबार रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़ा हुआ है, तो अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह राजयोग किसी तरह के वरदान से कम नहीं है। रुके हुए कामों में तेजी आएगी। साथ ही इस समय अविवाहित लोगों को रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments