राजनांदगांव।भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने राजनांदगांव में एक ढाबे संचालक पर हुए जानलेवा हमले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अब अपराधियों का गढ़ बन गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के लोग इस पूरे मामले को छुपाने में लगे हैं, जो बेहद निंदनीय है। संवैधानिक पदों पर आसीन लोगों को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।
वोट बैंक की राजनीति
सांसद संतोष पाण्डेय (MP’s Respond) ने कहा कि इस पूरे घटना को लेकर कांग्रेस सरकार की मौनता संदेह को जन्म देती है। कांग्रेस की सरकार कभी भी सर्व समाज की चिंता नहीं रही है। उन्हें केवल अपनी वोट बैंक की राजनीति की ही परवाह रही है। यही कारण है कि इतनी बड़ी संख्या अपराधी अपराध को अंजाम देते।
ढाबा संचालक दीपक यादव, गौरव यादव पर प्राणघातक हमले कर देते है। ये दोनों अपनी जान की परवाह किए बना परमार्थ करते अनहोनी घटना होने से एक ड्राइवर को बचा लेते है। घटना होने के बाद भी लंबे समय बाद भी रिपोर्ट नहीं लिखी जाती है। कार्यवाही के नाम पर कुछ औपचारिकता ही की जाती है।
जिम्मेदारों पर कार्यवाही की मांग
पाण्डेय ने कहा कि, समय रहते कार्यवाही (MP’s Respond) होती तो इस तरह की घटना की पुर्नावृत्ति नहीं होती। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर नाकाम है। उनकी भीतरी लड़ाई तो अब सड़कों पर है जो पूरे प्रदेश में किसी से छिप नहीं रहा है। केवल कुछ अधिकारी पीआर मैनेजमेंट करके केवल कथित वाहवाही लूटने में लगे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को तत्काल प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा करनी चाहिए और जिम्मेदारों पर सख्त कार्यवाही करनी चाहिए।