Saturday, October 31, 2026
Home Breaking सांस्कृतिक मंच का पूर्व पार्षद नरेंद्र देवांगन ने किया भूमि पूजन

सांस्कृतिक मंच का पूर्व पार्षद नरेंद्र देवांगन ने किया भूमि पूजन

253

The Duniyadari: कोरबा. पोड़ीबहार वार्ड के शिव नगर में 5 लाख की लागत से बनने वाले सांस्कृतिक मंच का भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और वार्ड 16 के पूर्व पार्षद श्री नरेन्द देवांगन ने भूमिपुजन किया।

इस अवसर पर श्री देवांगन ने कहा की निगम में कांग्रेस के कार्यकाल को आप सभी ने 10 साल और सरकार के 5 साल को आपने देखा है आज भाजपा की सरकार में वार्डों का विकास दिखने लगा है, सिर्फ एक साल में विकास कार्य तेज रफ़्तार से होने लगी है।

पार्षद श्री देवांगन ने कहा की आने वाले दिनों में आपको बेहतर सुविधा और मिले इसके लिए नगर विधायक और कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन द्वारा 400 करोड़ से अधिक की राशि सिर्फ एक साल में दी जा चुकी है। अधिकांश कार्य प्रारंभ हो चुके हैं, बहुत सारे कार्य शुरू होने वाले हैँ।

इस अवसर पर बसंत बैरागी, आशीष सूर्यवंशी, विवेक राजवाड़े, भीम राय, धन कुमारी बैरागी, लक्ष्मी साहू, कल्याणी राठौर, कविता वैष्णव समेत अन्य उपस्थित थे।