Saturday, July 27, 2024
Homeछत्तीसगढ़सीजी ब्रेकिंग: सरकारी दफ्तरों में इस दिन से सप्ताह में 5 दिन...

सीजी ब्रेकिंग: सरकारी दफ्तरों में इस दिन से सप्ताह में 5 दिन होगा काम, आदेश जारी, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर। प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में अब हप्ते में पांच दिन ही काम होंगे। सीएम भूपेश बघेल के द्वारा 26 जनवरी को की गई घोषणा के बाद अब सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक 22 फरवरी से सरकारी दफ्तरों में सिर्फ पांच दिन काम होंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव ने इस संबंध में प्रस्ताव भेज दिया है सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों के काम के घंटे बढ़ जाएंगे। रोज आधे घंटे की बढ़ोत्तरी होगी। शनिवार- रविवार की छुट्टियों को कैल्कुलेट किया जाए तो इस हिसाब से सरकारी महकमा माह में सिर्फ दो घंटे कम काम करेगा। पहले माह में कार्यावधि 156 घंटे होती थी। अब नई व्यवस्था के हिसाब से 154 घंटे काम करना होगा।
आदेश के मुताबिक मंत्रालय, विभागाध्यक्ष कार्यालयों और मैदानी कार्यालयों दोनों के लिए समय दस से साढ़े पांच बजे निर्धारित होगा। यानी सरकारी दफ्तर 7 घंटे खुलेंगे। इस कार्यावधि में आधे घंटे का लंच भी शामिल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments