Friday, March 13, 2026
Home जगदलपुर हेडमास्टर पर बड़ी कार्रवाई: SIR में लापरवाही और SDM से अभद्रता के...

हेडमास्टर पर बड़ी कार्रवाई: SIR में लापरवाही और SDM से अभद्रता के आरोप में निलंबन

44

The Duniyadari : जगदलपुर से महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम सामने आया है, जहां राजनगर प्राथमिक शाला के हेडमास्टर स्वतंत्र अवस्थी को ड्यूटी में गंभीर लापरवाही और अनुचित व्यवहार के आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन आदेश जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल ने जारी किया है।

सूत्रों के अनुसार, हेडमास्टर पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान लापरवाही बरतने की शिकायतें थीं। साथ ही उन पर बकावण्ड SDM के साथ नशे की हालत में अभद्र व्यवहार करने का आरोप भी लगा।

दोनों मामलों को गंभीर मानते हुए विभाग ने तुरंत कार्रवाई की है और जांच पूरी होने तक हेडमास्टर को पद से मुक्त कर दिया गया है।