Tuesday, March 10, 2026
Home देश अंबानी परिवार को जान से मारने की धमकी, रिलायंस फाउंडेशन के अस्पताल...

अंबानी परिवार को जान से मारने की धमकी, रिलायंस फाउंडेशन के अस्पताल में आया फोन

222

मुंबई। अंबानी परिवार को जान से मारने की धमकी भरे काल मिलने के बाद पुलिस में हड़कंप मचा गया है। बुधवार दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर शहर के एक अस्पताल को फोन कॉल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के जारी किए गए बयान के मुताबिक मामला सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल (Sir HN Foundation Hospital) से जुड़ा हुआ है। हॉस्पिटल के लैंडलाइन पर अचानक फोन बजा, कॉल करने वाले ने अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी भी दी।

पुलिस के मुताबिक कॉल अज्ञात नंबर से आया था। फोन करने वाले ने अंबानी परिवार के कुछ सदस्यों का नाम लेकर ये धमकी दी। सूत्रों ने बताया कि कॉलर ने मुकेश अंबानी और नीता अंबानी को भी जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कहा है कि घटना में अपराध डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।