Thursday, October 29, 2026
Home Breaking अग्निवीर भर्ती 2025-26 हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन

अग्निवीर भर्ती 2025-26 हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन

244

The Duniyadari: दुर्ग- सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (छत्तीसगढ़) के अंतर्गत केन्द्रीय नियंत्रण श्रेणी में आने वाले पदों सिपाही फार्मा, सिपाही तकनीकी नर्सिंग सहायक, घर्म गुरू (जेसीओ), जेसीओ केटरिंग, एजुकेशन हलवदार और हवलदार ओटोमेटेड कार्टोग्राफर आदि की भर्ती हेतु 31 अगस्त 2025 एवं 01 सितम्बर 2025 को स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स स्टेडियम विदिशा (मध्यप्रदेश) निर्धारित किया गया है।

इन पदों के लिए माह जुलाई 2025 में सेना द्वारा आयोजित कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सी.ई.ई) में सफल हुए उम्मीदवार ही इस रैली में भाग ले सकेंगे तथा इस रैली के दौरान उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता, दस्तावेजों की जांच और चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक से मिली जानकारी अनुसार रैली में भाग लेने वाले योग्य अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जल्द ही उनके ई-मेल पर भेज दिया जाएगा।

भर्ती में भाग लेने के लिए एडमिट कार्ड, समस्त आवश्यक दस्तावेज एवं आधार कार्ड से लिंक मोबाईल नम्बर अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212/0788-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।