The Duniyadari: KORBA- अग्रवाल सभा कोरबा के वर्ष 2026–2028 कार्यकाल के लिए आयोजित चुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित कर दिए गए। मतदान से लेकर मतगणना तक समाज के सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला। कुल 1005 मतों की गिनती के बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पदों के विजेताओं की घोषणा की गई।
अध्यक्ष पद पर बजरंग अग्रवाल की बड़ी जीत
अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में बजरंग अग्रवाल ने प्रभावशाली जीत दर्ज की। उन्हें कुल 598 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी पवन अग्रवाल को 398 वोट मिले। इस दौरान 9 मत निरस्त घोषित किए गए। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी का माहौल बन गया।
उपाध्यक्ष पद पर आशीष गोयल को मिली स्पष्ट बढ़त
उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में आशीष गोयल (बोलबम ट्रेडर्स) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। आशीष गोयल को 651 वोट मिले, जबकि राहुल मोदी (रॉकवेल) को 344 मत प्राप्त हुए। इस चुनाव में 10 मत निरस्त किए गए। आशीष गोयल ने 307 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।
कोषाध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर, महावीर केडिया विजयी
कोषाध्यक्ष पद के लिए मुकाबला काफी रोमांचक रहा। अंत तक चली मतगणना के बाद महावीर केडिया ने 503 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी राकेश कुमार अग्रवाल (नागरमल) को 494 वोट मिले। इस पद के लिए 8 मत निरस्त घोषित किए गए। दोनों के बीच मात्र 9 वोट का अंतर रहा।
चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज की एकता, विकास और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया। वहीं समाज के वरिष्ठजनों ने विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।















