The Duniyadari : कोरबा, 28 अक्टूबर। अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में सोमवार को पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शस्त्र प्रदर्शनी के साथ “राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न हुई। यह आयोजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को पुलिस विभाग के कार्यों, आत्मरक्षा के उपायों, साइबर सुरक्षा और आधुनिक हथियारों की जानकारी से अवगत कराना था। इस अवसर पर आर.आई. अनथराम पैकरा, एस.आई. अंगध्वज राठौर और उपनिरीक्षक अजय सोनवानी (साइबर सेल प्रभारी) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
महाविद्यालय की ओर से प्राचार्य डॉ. एम.के. झा, उप प्राचार्या श्रीमती किरण बाजपेयी, स्पोर्ट्स ऑफिसर श्रीमती गौरी वानखेड़े और अन्य प्राध्यापक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्राओं ने पुलिस की समाज सेवा, कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में निभाई जाने वाली अहम भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। कुल 16 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया, जिनमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया।




























