Saturday, March 14, 2026
Home देश अतीक-अशरफ हत्याकांड में बड़ा खुलासा, रेकी करने इस तरह होटल से निकलते...

अतीक-अशरफ हत्याकांड में बड़ा खुलासा, रेकी करने इस तरह होटल से निकलते थे तीनों शूटर

367

अतीक-अशरफ हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. आजतक की टीम प्रयागराज के उस होटल में पहुंची, जहां वारदात को अंजाम देने वाले तीनों शूटर ठहरे थे. इसका नाम है Hotel STAY IN. यहीं शूटर्स ने माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या की साजिश रची थी.

वारदात के दो दिन पहले यानी कि 13 अप्रैल की शाम 8:30 बजे शूटर्स ने होटल में चेक इन किया. यहां तीनों रूम नंबर- 203 में ठहरे. यहीं से ही तीनों रेकी करने के लिए निकलते थे. किसी को उनके मंसूबों की भनक न लग जाए, इसके लिए साथ न जाकर तीनों एक-एक करके होटल से निकलते थे.

तीनों ने कचहरी की भी रेकी की थी

ये बात भी सामने आई है कि तीनों शूटर 13 अप्रैल की शाम से ही अतीक और अशरफ का पीछा कर रहे थे. ये जानकारी जुटाने में जुटे हुए थे कि अतीक-अशरफ को लेकर पुलिस कब मेडिकल चेकअप के लिए निकलती है, वापस कब लौटती है. इतना ही नहीं तीनों ने कचहरी की भी रेकी की थी.

होटल से शूटर्स के 2 मोबाइल और एक चार्जर मिला

इस हत्याकांड में एसआईटी तेजी से जांच कर रही है. SIT ने होटल में छिपाए गए शूटर्स के 2 मोबाइल फोन और एक चार्जर बरामद किया है. मगर, मोबाइल में कोई सिम नहीं मिला है. होटल के कमरे से बरामद मोबाइलों में एसआईटी को पुराने नंबर भी मिले हैं, जिसकी सीडीआर निकलवाई जा रही है.

पुलिस आरोपियों के नंबर की सीडीआर से उनके आपस में बातचीत का डाटा तैयार कर रही है. पुलिस कॉल डिटेल के आधार पर साजिश में शामिल अन्य लोगों तक भी पहुंच सकती है.

दरअसल, पूछताछ में शूटर लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्या ने एसआईटी का यह जानकारी दी थी कि प्रयागराज में रेलवे स्टेशन और खुल्दाबाद थाने के बीच स्थित एक होटल में वो तीनों ठहरे थे. तीनों ने प्लान के मुताबिक अपना अपना सिम निकालकर फेंक दिया था.