Sunday, March 15, 2026
Home Breaking अपनी कॉपी दिखा… एग्जाम हॉल में नकल के लिए बोला तो छात्र...

अपनी कॉपी दिखा… एग्जाम हॉल में नकल के लिए बोला तो छात्र ने किया इनकार, तो…

101

The Duniyadari: बिहार के मुजफ्फरपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें दो छात्र गुट लड़ते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों के बीच परीक्षा में कॉपी नहीं दिखाने को लेकर मारपीट हुई, जिसके बाद सड़क पर ही छात्र आपस में भिड़ गए. ये वीडियो राम दयालु सिंह कॉलेज के पास का है. वीडियो में एक छात्र की बुरी तरह से पिटाई की जा रही है.

दरअसल मुजफ्फरपुर में मैट्रिक परीक्षा के दौरान बीच सड़क पर छात्र के दो गुटों में मारपीट हुई. छात्रों के बीच जमकर लात-घूंसे चल रहे हैं. इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है. 17 सेकंड के इस वीडियो में एक छात्र को कई छात्र पिटाई करते नजर आ रहे हैं. वीडियो आरडीएस कॉलेज के पास का बताया जा रहा है.

नकल न करने देने पर की मारपीट

वायरल वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह दर्जनों छात्र बीच सड़क पर सरेआम एक छात्र के साथ मारपीट कर रहे हैं. वायरल वीडियो में कुछ महिलाओं की भी आवाज आ रही हैं, जिन्हें “जाने दो अमर…” कहते हुए सुना जा रहा है. बताया जा रहा है कि एक छात्र ने दूसरे छात्र को परीक्षा हॉल में अपनी कॉपी से नकल नहीं करने दी थी. इसके बाद उसने परीक्षा हॉल से बाहर निकलने पर देख लेने की धमकी दी थी.

जांच कर कार्रवाई की जाएगी

इसके बाद जैसे ही परीक्षा खत्म हुई. सभी छात्र परीक्षा केंद्र से बाहर निकले और सड़क पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर उस छात्र की पिटाई कर दी. तभी किसी ने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. मैट्रिक परीक्षा के दौरान व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जहां शहर के अलग-अलग चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. ऐसे में सवाल उठता है कि बीच सड़क पर छात्रों के बीच हो रहे विवाद के समय पुलिस कहां थी. वीडियो वायरल होने के बाद काजी मोहम्मदपुर थाना अध्यक्ष ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है. जांच कर कार्रवाई की जाएगी.