Monday, March 23, 2026
Home Breaking अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, पुलिस की दो टीमें मौके पर...

अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, पुलिस की दो टीमें मौके पर रवाना

11

The Duniyadari: रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में एक बार फिर अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आया है। सोमवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि नवीन घटगांव इलाके में बड़े स्तर पर अफीम उगाई जा रही है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी शशिमोहन सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो विशेष टीमों को मौके के लिए रवाना किया। टीमों में अनुभवी पुलिस अधिकारी शामिल हैं, साथ ही साक्ष्य जुटाने के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) के विशेषज्ञों को भी भेजा गया है।

पुलिस द्वारा मौके पर जांच और कार्रवाई जारी है। मामले में जुड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।