अमरेश मिश्रा समेत तीन अधिकारियों को राहत, अदालत ने परिवाद किया खारिज

9

The Duniyadari: रायपुर की जिला अदालत ने कोयला घोटाला मामले से जुड़े एक परिवाद पर सुनवाई करते हुए ईओडब्ल्यू-एसीबी के वरिष्ठ अधिकारियों को राहत दी है। अदालत ने उनके खिलाफ दायर शिकायत को खारिज कर दिया, जिससे तीनों अधिकारियों को फिलहाल कानूनी राहत मिल गई।

यह शिकायत प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन ने दर्ज कराई थी। उन्होंने ईओडब्ल्यू-एसीबी प्रमुख अमरेश मिश्रा, एएसपी चंद्रेश ठाकुर और डीएसपी राहुल शर्मा पर धारा 164 के बयान में कथित हेरफेर का आरोप लगाया था। प्रारंभिक सुनवाई के दौरान अदालत ने तीनों को नोटिस जारी किया था।

अधिकारियों की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता रवि शर्मा ने दलील दी कि मामला क्षेत्राधिकार से जुड़ा है और इस आधार पर शिकायत पर सुनवाई संभव नहीं है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट आकांक्षा बेग ने निर्णय सुरक्षित रखा था।

बुधवार को जारी आदेश में अदालत ने शिकायत को निरस्त करते हुए मामले को समाप्त कर दिया।