The Duniyadari : रायपुर | जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025 को कोरबा और बिलासपुर का एकदिवसीय प्रवास करेंगे। इस दौरान वे सामाजिक, धार्मिक और खेलकूद से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के मुताबिक, श्री जोगी सुबह 11 बजे रायपुर में आर्च बिशप से शिष्टाचार भेंट करेंगे। इसके पश्चात 11:30 बजे वे रायपुर से कोरबा के लिए रवाना होंगे। दोपहर लगभग 2 बजे उनका आगमन एसईसीएल कोरबा में होगा।
दोपहर 3 बजे वे एसईसीएल हेलीपेड परिसर में आयोजित यूथ क्रिश्चियन छत्तीसगढ़ की राज्य स्तरीय टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन अजय कुमार द्वारा किया जा रहा है।
शाम को श्री जोगी बिलासपुर पहुंचेंगे, जहां 5 बजे बिलिबंद कोटा क्षेत्र में श्री शरीफ खान की माताजी के चालीसवें कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे संत नामदेव भवन, नूतन चौक, सीपत रोड, बिलासपुर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति रहेगी।
रात्रि 8 बजे वे सड़क मार्ग से बिलासपुर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और करीब 9:30 बजे रायपुर पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम जोगी निवास, रायपुर में निर्धारित है।
































