Saturday, March 14, 2026
Home छत्तीसगढ़ अमित बघेल के समर्थन में किसानों की हुंकार—“अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे”

अमित बघेल के समर्थन में किसानों की हुंकार—“अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे”

54

The Duniyadari :

रायपुर। नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण समिति ने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल के समर्थन में खुलकर मोर्चा खोल दिया है। समिति ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि बघेल को किसी भी प्रकार की हानि पहुंची या उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की गई, तो उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा।

समिति के अध्यक्ष रूपनलाल चंद्राकर, सचिव कामता प्रसाद रात्रे और प्रवक्ता गिरधर पटेल ने संयुक्त रूप से जारी बयान में कहा कि अमित बघेल छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान, अधिकार और सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं। वे राज्य के मूल निवासियों को शासन-प्रशासन और व्यापार-उद्योग में हिस्सेदारी दिलाने के लिए लगातार संघर्षरत हैं।

समिति ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी, संत-महापुरुषों और देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर बाहरियों द्वारा लगातार ऐसा किया जा रहा है तो यह प्रदेश के आत्मसम्मान पर चोट है। समिति ने एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई को “छत्तीसगढ़ियों की आवाज़ दबाने की कोशिश” बताया है और सरकार से सभी प्रकरणों को तत्काल निरस्त करने की मांग की है।

संगठन ने यह भी चेतावनी दी कि यदि अमित बघेल के खिलाफ की जा रही “दमनात्मक कार्रवाई” नहीं रोकी गई, तो राजधानी क्षेत्र में बड़ा जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा।