Sunday, October 4, 2026
Home कोरबा अवैध खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 9 वाहन जब्त और...

अवैध खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 9 वाहन जब्त और 700 घनमीटर रेत सीज

102

The Duniyadari: कोरबा, 12 फरवरी 2026। जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए संयुक्त अभियान चलाया। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर और उप संचालक खनिज प्रशासन प्रमोद नायक के मार्गदर्शन में जिला खनिज जांच टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमार कार्रवाई की।

अभियान के दौरान अवैध गतिविधियों में लिप्त कुल 9 वाहनों को जब्त किया गया। इनमें 2 ट्रक, 4 हाइवा, एक जेसीबी, एक चैन माउंट मशीन और एक टिप्पर शामिल हैं। इसके अलावा दो अलग-अलग जगहों पर अवैध रूप से जमा की गई रेत का भंडारण भी पकड़ा गया, जहां से करीब 700 घनमीटर रेत जप्त की गई।

टीम ने मिट्टी, रेत और कोयले से जुड़ी अवैध खुदाई और परिवहन के मामलों में खनिज नियमों के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि जिले में अवैध खनन पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे, ताकि नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके।