Monday, April 6, 2026
Home Breaking आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती, 20 अप्रैल तक...

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती, 20 अप्रैल तक करें आवेदन

19

The Duniyadari: जगदलपुर- एकीकृत बाल विकास परियोजना दरभा अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। जारी विज्ञापन के अनुसार ग्राम पंचायत छिन्दगुर और छिन्दावाड़ा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के एक-एक पद तथा ग्राम पंचायत अलवा में सहायिका के एक पद पर नियुक्ति की जाएगी।

इन पदों के लिए इच्छुक महिला अभ्यर्थी 06 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल https://aww.e-bharti.in/⁠� पर आवेदन कर सकती हैं। आवेदन के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 44 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। साथ ही संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र वाले ग्राम की निवासी होना अनिवार्य रखा गया है।

शैक्षणिक योग्यता के तहत कार्यकर्ता पद के लिए 12वीं उत्तीर्ण तथा सहायिका पद के लिए न्यूनतम 8वीं पास होना आवश्यक है। हालांकि यदि निर्धारित योग्यता वाली अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होती हैं, तो कम शिक्षित महिलाओं के आवेदन पर भी नियमानुसार विचार किया जा सकता है।

यह नियुक्तियां मानसेवी आधार पर की जाएंगी और चयनित अभ्यर्थियों को शासन द्वारा निर्धारित मानदेय दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया में विधवा, परित्यक्ता और गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को प्राथमिकता के साथ अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे।

अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 से पहले आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें, क्योंकि निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।