Thursday, March 12, 2026
Home छत्तीसगढ़ आईएएस विश्नोई, सूर्यकांत सहित चार आरोपी 3 दिन की न्यायिक रिमांड पर...

आईएएस विश्नोई, सूर्यकांत सहित चार आरोपी 3 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजे गए, 10 को चालान पेश करेगी ईडी

337

लरायपुर। मनी लांड्रिंग और कोल परिवहन में अवैध लेवी के आरोपों में बंद आईएएस समीर विश्नोई, सूर्यकांत तिवारी सहित चारों आरोपियों को स्पेशल कोर्ट ने तीन दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। अब 10 दिसंबर को इनकी पेशी होगी। इसी दिन ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) चालान पेश करेगी। वहीं, सीएम सचिवालय की डिप्टी सेक्रेटरी की रिमांड के लिए अभी स्पेशल कोर्ट में सुनवाई चल रही है।