Friday, March 13, 2026
Home Breaking आज सरकारी दफ्तर पहुंच रहे हैं तो होंगे परेशान, जानिए क्या है...

आज सरकारी दफ्तर पहुंच रहे हैं तो होंगे परेशान, जानिए क्या है वजह…

153

छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारी आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इसके चलते सरकारी दफ्तरों में कामकाज ठप रहेगा। केंद्र के समान डीए व लंबित एरियर्स सहित 5 सूत्रीय मांग को लेकर अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। शिक्षकों के हड़ताल पर रहने से कई क्षेत्रों में स्कूल बंद रहेंगे।

फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा,सचिव राजेश चटर्जी,ओंकार सिंह,बी पी शर्मा, प्रवक्ता जी.आर.चंद्रा, चंद्रशेखर तिवारी,रोहित तिवारी,मनीष मिश्रा,केदार जैन,राजनारायण द्विवेदी और विवेक दुबे ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश के कर्मचारियों के लिए मोदी की गारंटी की घोषणा हुई थी।

सरकार बनने पर प्रदेश के शासकीय सेवकों और पेंशनरों को केन्द्र के समान डी.ए./डी आर दिया जायेगा, लंबित डी ए एरियर्स की राशि को कर्मचारियों के जी.पी.एफ. खाते में समायोजित किया जायेगा सहित अन्य 8 प्रतिबद्धता थी। लेकिन सरकार बनने के बाद क्रियान्वयन पर मौन धारण करना कर्मचारियों में आक्रोश का कारण बन गया है।