Thursday, March 19, 2026
Home Breaking आज सरहुल उत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

आज सरहुल उत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

10

The Duniyadari: जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने गृह जिले जशपुर के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर करीब 12 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर रायपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए जशपुर पहुंचेंगे।

जशपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री पारंपरिक सरहुल पूजा में शामिल होंगे और क्षेत्रवासियों के साथ इस महत्वपूर्ण आदिवासी पर्व को मनाएंगे। इसके अलावा वे जिले में आयोजित विभिन्न सामाजिक और विकासात्मक कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

दौरे के समापन के बाद मुख्यमंत्री शाम लगभग 4:30 बजे रायपुर लौट जाएंगे।