Thursday, March 12, 2026
Home Breaking आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 81 हजार रुपये की अवैध महुआ शराब...

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 81 हजार रुपये की अवैध महुआ शराब और लाहन जब्त

9

The Duniyadari: बलौदाबाजार, 12 मार्च 2026। आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 81 हजार रुपये मूल्य की महुआ शराब और महुआ लाहन जब्त की है।

कार्रवाई कसडोल वृत्त क्षेत्र में की गई, जहां एक आरोपी को अवैध शराब बनाने और रखने के आरोप में पकड़ा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम सैहाभाटा, थाना कसडोल में दबिश देकर आरोपी श्याम पटेल के कब्जे से 45 बल्क लीटर महुआ शराब बरामद की, जिसकी बाजार कीमत लगभग 9 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा मौके से 30 किलोग्राम क्षमता वाली प्लास्टिक बोरी में रखे 40 नग कुल 1200 किलोग्राम महुआ लाहन भी जब्त किया गया, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 72 हजार रुपये है।

कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम ने महुआ लाहन के सैंपल लेकर शेष लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया।

इस मामले में आरोपी श्याम पटेल के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क)(च), 34(2) और 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई में सहायक आबकारी अधिकारी जलेश कुमार सिंह, आबकारी उपनिरीक्षक मनराखन नेताम, पी. माधव राव, विनोद कुमार बांधे, नगर सैनिक कमल वर्मा, दुर्गेशवरी कुरें और राजकुमारी पैकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।