Monday, November 9, 2026
Home कोरबा आरएसएस नगर में गरबा महोत्सव में शामिल हुए पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन

आरएसएस नगर में गरबा महोत्सव में शामिल हुए पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन

1053

The duniyadari कोरबा : वॉर्ड क्रमांक 23 पंडित रवि शंकर नगर के गरबा महोत्सव में भाजपा के भाजयुमो के महामंत्री और पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर उन्होने मां दुर्गा की आरती कर पूजन अर्चना की। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शारदेय नवरात्र शक्ति का पर्व है, जिसमें देवी के नवरूपों की आराधना होती है। उन्होंने बच्चों को विपत्तियों में साहस और स्नेह में ममता का संदेश देते हुए प्रेरित किया। साथ ही नैतिक, व्यवहारिक और मानवीय गुणों के विकास पर जोर देने का आग्रह किया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष गणेश्वर दूबे, सचिव उत्तम गोयल, वार्ड क्रमांक 23 के पार्षद अब्दुल रहमान, ब्रिजेश शंकर, उत्तम, अरशद, राहुल, प्रवीण, गौतम, राजकुमार राठौर, नरेंद्र गोस्वामी समेत अन्य उपस्थित रहे।।