Saturday, March 14, 2026
Home Breaking आरक्षक भर्ती मामला में बड़ा अपडेट, 3 कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार जेल...

आरक्षक भर्ती मामला में बड़ा अपडेट, 3 कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार जेल भेजा गया

104

The Duniyadari:राजनांदगांव- राजनांदगांव में आरक्षक भर्ती में सामने आई गड़बड़ी का मामला इन दिनों सुर्खियों में है। वहीं, अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दें कि, 3 कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। तीनों पर अनुचित तरीके से इवेंट में नंबर बढ़ाने पर कार्रवाई हुई है। मालूम हो की इस मामले में अब तक 14 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

दरअसल, राजनांदगांव में 16 दिसंबर को आरक्षक भर्ती का फिजिकल टेस्ट चल रहा था, जिसके लिए बाहर से टेक्निकल टीम बुलाई गई थी। साथ ही अलग-अलग इवेंट के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई थी। इसी दौरान एएसपी, डीएसपी स्तर के अधिकारियों ने बूथ चेकिंग की। जिसमें बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी मिली।

SP ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके शक के दायरे में सुसाइड करने वाला आरक्षक अनिल रत्नाकर भी था। बता दें कि, आरक्षक ने खुदकुशी से पहले सुसाइड नोट में पैसों के लेनदेन और अधिकारियों को बचाने का आरोप लगाया था.

जिससे इस मामले ने सियासी रंग ले लिया।सरकार भी हरकत में आई और अब सभी जिलों में चल रही भर्ती प्रक्रिया जांच के दायरे में है। वहीं, इस प्रकरण में जांच के बाद तीन पुलिसकर्मियों को भी गिरफ्तार किया गया है।