Tuesday, March 3, 2026
Home विदेश इंग्लिश खिलाड़ियों की पार्टनर्स ने जमकर पी शराब, बिल देखकर उड़ गए...

इंग्लिश खिलाड़ियों की पार्टनर्स ने जमकर पी शराब, बिल देखकर उड़ गए होश!

323

वेब डेस्क।फुटबॉल वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन कतर में किया जा रहा है. इस दौरान जहां इंग्लैंड की टीम फुटबॉल वर्ल्ड कप में मैदान पर अपना जलवा बिखेर रही है. वहीं खिलाड़ियों की पार्टनर्स भी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए दोहा में हैं. इंग्लैंड ने जब ईरान के खिलाफ अपने पहले मैच में जीत हासिल की तो खिलाड़ियों की पार्टनर्स ने खूब जश्न मनाया और जमकर शराब पी. जश्न मनाने वालों में हैरी मैगुइरे की वाइफ फर्न, जॉर्डन पिकफोर्ड की प्रेमिका मेगन और जैक ग्रेलिश की पत्नी साशा एटवुड भी शामिल रहीं.

एक सूत्र ने अंग्रजी वेबसाइट ‘द सन’ से कहा, ‘इंग्लिश खिलाड़ियों की पार्टनर्स लग्जरी क्रूज में प्रीमियम पैकेज पर हैं और कतर पहुंचने से पहले ही इसका भुगतान कर दिया गया था. लेकिन 250 पाउंड वाले पॉप के साथ-साथ कॉकटेल में शैंपेन की बोतलें ऑर्डर कर रहे थे. उन्होंने इतनी शराब पी ली कि अगली सुबह बार में शैंपन की बोतलें फिर से भरनी पड़ गई. सूत्र के मुताबिक इंग्लिश खिलाड़ियों की पार्टनर्स ने 20000 पाउंड (लगभग 20 लाख रुपये) की शराब पी लीं