Wednesday, March 11, 2026
Home छत्तीसगढ़ इस एसपी को DGP ने दिया प्रशस्ति पत्र..लिखा इस तरह के सार्थक...

इस एसपी को DGP ने दिया प्रशस्ति पत्र..लिखा इस तरह के सार्थक प्रयास से पुलिस की छवि होता है सुदृढ़…

377

रायपुर। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने जांजगीर एसपी को प्रशस्ति पत्र प्रेषित किया है।


बता दें कि जांजगीर एसपी विजय अग्रवाल के कार्यो की सराहना करते हुए डीजीपी ने प्रशस्ति पत्र दिया है। उन्होंने लिखा है गुम इंसान की दस्तयावी को रुचि लेते हुए गुमशुदा व्यक्तियों/बच्चों की दस्तयाबी हेतु टीम गठित कर दिनांक 06 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2022 तक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान ओडिशा, मध्यप्रदेश, झारखण्ड, जम्मू-ममीर, तेलंगाना, बिहार, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश एवं केरल राज्यों से 03 बालक, 08 बालिकाएं, 40 पुरूष तथा 158 महिलाएं इस प्रकार कुल 209 गुम इंसानों को दस्तयाबी करने में सफलता प्राप्त की गई है, जो आपके कुशल नेतृत्व का परिणाम है। पूर्व में भी गुम व्यक्तियों की दस्तयावी के लिए आपने सार्थक प्रयास किये है, जो निश्चित ही पुलिस विभाग की छवि को सुदृढ़ करता है।आपके नेतृत्व में अर्जित उक्त सफलता की में भूरि-भूरि प्रशंसा करता हूँ। साथ ही यह उम्मीद करता हूँ कि भविष्य में भी आप ऐसे ही अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे।