आईपीएल न्यूज : अब तक हर किसी की निगाहें वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) पर टिकी हुई थीं, मगर अब उसके बाद सभी फैंस की निगाहें आईपीएल पर होने वाली हैं, जहां उनके सभी चहिते खिलाड़ी एक साथ खेलते दिखाई दे सकते हैं। आईपीएल 2024 (IPL 2024) का आयोजन मार्च या अप्रैल के महीने में हो सकता है जिसके लिए सभी फ्रेंचाइजीयों ने तैयारी शुरू कर दी है, जिस कड़ी में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मालकिन नीता अंबानी (Nita Ambani) ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
और उन्होंने वर्ल्ड कहर बरपाने वाले गेंदबाज को अपनी टीम का हिस्सा बनाने का फैसला कर लिया है। तो आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है और वो कौनसा खिलाड़ी है जो आईपीएल 2024 (IPL 2024) में मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन सकता है।
शुरू हुई आईपीएल 2024 (IPL 2024) की तैयारियां!
आईपीएल 2024 (IPL 2024) का आयोजन अगले साल मार्च या अप्रैल के महीने में हो सकता है मगर उससे पहले सभी फ्रेंचाइजीयों को अपनी टीम से जुड़ी सभी जानकारी बीसीसीआई को सौंपनी है, जिसमें उन्हें रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों के बारे में बताना है। रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने भी अपनी लिस्ट बना ली है और उन्होंने जोफ्रा आर्चर को टीम से रिलीज कर दिया है जिसकी जगह उन्होंने मिचेल स्टार्क को शामिल करने का फैलसा किया है।
मिचेल स्टार्क पर लगेगी करोड़ो की बोली!
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने वर्ल्ड कप 2023 में मिचेल स्टार्क की शानदार गेंदबाजी से प्रभावित होकर उन्हें टीम में शामिल करने का फैसला किया है, जिसके लिए वह 30 करोड़ तक की बोली लगाने को तैयार हैं। हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस वजह से कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। मगर एक बात तो तय है कि मिचेल स्टार्क की शानदार गेंदबाजी को देखते हुए उनपर करोड़ो की बोली लग सकती है।