Wednesday, March 18, 2026
Home देश इस माननीय पर टूटा मुसीबतों का पहाड़! पुलिस ने संपत्ति कुर्क करने...

इस माननीय पर टूटा मुसीबतों का पहाड़! पुलिस ने संपत्ति कुर्क करने के साथ ही बनाया ये प्लान, जानिए वजह?

293

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के नेता अनुराग भदौरिया पर मुसीबतों का पहाड़ टूटता नजर आ रहा है. अनुराग के घर हजरतगंज पुलिस ने शुक्रवार देर शाम नोटिस चस्पा कर कहा है कि अगर वह हाजिर नहीं हुए तो उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।

Police Notice:दरअसल, बीते 11 नवंबर को टीवी न्यूज चैनल पर डिबेट के दौरान भदौरिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके गुरु पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि अनुराग भदौरिया के खिलाफ भाजपा नेता हीरो बाजपेई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

इसके बाद से अनुराग फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए इंदिरानगर, माल एवेन्यू और गोमतीनगर स्थित ठिकानों पर कई बार दबिश दी जा चुकी है। इसके बावजूद वे हाजिर नहीं हुए हैं। डीसीपी ने बताया कि शुक्रवार को अनुराग के इंदिरानगर ए-ब्लॉक स्थित घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा की गई है।