Saturday, March 7, 2026
Home कोरबा ईगल विजन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित आजादी के पर्व पर मुख्य अतिथि...

ईगल विजन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित आजादी के पर्व पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन

188

The duniyadari कोरबा: ईगल विजन इंटरनेशनल स्कूल में 15 अगस्त आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन शामिल हुए।
इस अवसर पर पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन ने कहा की आज हमारे देश की अखंडता और एकता पुरे विश्व में जानी जाती है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की लगातर प्रयास से देश में हर वर्ग में तेजी से विकास हो रहा है।
मोदी जी की गारंटी और विष्णुदेव के सुशासन से प्रदेश में बीते 8 महीने में खुशहाली आई है।पार्षद श्री देवांगन ने देश की आजादी की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा की समाज के सबसे कमजोर वर्ग का सशक्तिकरण, बुनियादी मजबूती, गांवों का आर्थिक सुदृढ़ीकरण, हर व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाओं की पहुंच और विकास के साथ अपनी पुरातन सभ्यता-संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन की दिशा में तेजी से काम कर रही है।इस अवसर पर मनोज यादव पूर्व महामंत्री ,रामकुमार राठौर, वैभव शर्मा, समेत स्कूल के अध्यापक गण और स्कूली छात्र छात्राओं अधिक संख्या में उपस्थित रहे