रायपुर सीएम भूपेश बघेल तीन दिवसीय दौरे से राजधानी लौटे आए हैं। रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, भेंट मुलाकात का पहला चरण का कार्यक्रम समाप्त हो गया। लगातार छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनों को कैंसिल होने को लेकर सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि, एक तरफ पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि हो रही है दूसरी ओर ट्रेन लोगों के लिए सबसे अच्छा यातायात का साधन है। अब उसे भी बंद करके आम जनता की जेब में डाका डालने का काम करने पर काम कर रही है।
सीएम ने छतीसगढ़ में ईडी की लगातार कार्रवाई को लेकर पूर्व की बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, सीएम साहब कौन हैं, सीएम मैडम कौन हैं यह बताना चाहिए। मुख्यमंत्री ने चिटफंड मामले का भी जिक्र किया और कहा कि चिटफंड कंपनी ने आम जनता की जेब से पैसे लूट कर ले गई है। उसके ब्रांड एंबेसडर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और उनके परिवार के लोग ही थे। पहले उसपर कार्रवाई होनी चाहिए।
उदयपुर हत्याकांड मामले में सीएम ने कहा, घटना को अंजाम देने वाला भारतीय जनता पार्टी का है और उकसाने वाला भी बीजेपी का है। हत्यारा भी भारतीय जनता पार्टी के हैं और छत्तीसगढ़ को बंद करा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी को स्वीकार करना चाहिए कि हमारे कार्यकर्ताओं से गलती हुई है जब तक आपकी यह साहस नहीं है अब कुछ भी करिए जनता उसको स्वीकार नहीं करेगी।
देंखे वीडियो…































