Saturday, March 21, 2026
Home कोरबा उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने शिवाजीनगर व एमपी नगर...

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने शिवाजीनगर व एमपी नगर को दी 14.42 करोड़ की सीवरेज लाइन की सौगात

23

The Duniyadari.com: कोरबा। नगर विधायक एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 25 शिवाजीनगर और वार्ड क्रमांक 27 महाराणा प्रताप (एमपी) नगर कॉलोनी में 14.42 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली अंडरग्राउंड सीवरेज लाइन निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस परियोजना से दोनों कॉलोनियों के लगभग 3350 मकानों को सीधा लाभ मिलेगा।

एमपी नगर स्थित उद्यान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि दोनों कॉलोनियां शहर की प्रमुख आवासीय बस्तियों में शामिल हैं, लेकिन यहां वर्षों से सीवरेज व्यवस्था जर्जर स्थिति में थी। नई सीवरेज लाइन की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। लगभग 14.4 किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड सीवरेज लाइन का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने 15वें वित्त आयोग मद से राशि की स्वीकृति प्रदान की, जिसके बाद यह बहुप्रतीक्षित कार्य शुरू हो सका। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।

महापौर 

संजू देवी राजपूत

 ने विकास कार्यों को बताया प्राथमिकता

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि नगर निगम शहर की हर छोटी-बड़ी समस्या के समाधान के लिए तेजी से काम कर रहा है। विकास कार्यों के लिए लगातार फंड प्राप्त हो रहा है और शहर को सुव्यवस्थित एवं सुसज्जित बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

इन जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर पार्षद श्रीमती वर्षा दिनेश वैष्णव, श्री अनुज जायसवाल, श्री अशोक चावलानी, श्री नरेंद्र देवांगन, श्री पंकज देवांगन, श्री अजय गौंड, श्रीमती ज्योति वर्मा, श्री सोनू भाटिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी, मंडल अध्यक्ष श्री राजेश राठौर, श्री धर्मपाल सोलंकी, श्री नितिन चतुर्वेदी, श्री पुनीराम साहू, श्री ईश्वर साहू, श्री प्रकाश अग्रवाल सहित दोनों वार्डों के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने उद्योग मंत्री और महापौर का महामाला पहनाकर अभिनंदन किया तथा वर्षों पुरानी समस्या के समाधान पर आभार व्यक्त किया।