Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

29

The Duniyadari: छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग तथा श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने रंगों के पावन पर्व होली पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होली का यह पावन अवसर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए। यह पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और भारतीय परंपराओं की जीवंत अभिव्यक्ति है। सभी लोग आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और सद्भाव के साथ त्योहार मनाएं, यही इस पर्व की सच्ची भावना है।