Wednesday, October 21, 2026
Home नई दिल्ली उपराष्ट्रपति चुनाव आज: वोटिंग शाम 5 बजे तक, नतीजे देर रात तक...

उपराष्ट्रपति चुनाव आज: वोटिंग शाम 5 बजे तक, नतीजे देर रात तक संभव

264

The Duniyadari : नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज मतदान होगा। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान चलेगा और शाम 6 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। नतीजे देर रात तक घोषित होने की संभावना है।

इस चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और विपक्ष (इंडिया अलायंस) के बी. सुदर्शन रेड्डी आमने-सामने हैं। राज्यसभा महासचिव पी.सी. मोदी रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं।

मतदान गुप्त होगा और इसमें लोकसभा-राज्यसभा के सभी सांसद, जिनमें राज्यसभा के मनोनीत सदस्य भी शामिल हैं, हिस्सा लेंगे। सांसद सफेद मतपत्र पर विशेष पेन से उम्मीदवारों को प्राथमिकता (1, 2, 3…) के आधार पर अंकित करेंगे।

मतदान कमरा नंबर एफ-101, वसुधा में होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे वोट डालेंगे। इससे पहले एनडीए सांसदों की सुबह 9:30 बजे ब्रेकफास्ट मीटिंग होगी। अलग-अलग राज्यों के सांसदों की मेजबानी केंद्रीय मंत्री करेंगे—कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (मप्र-छग), विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (राजस्थान) और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय (बिहार)।