Thursday, March 12, 2026
Home कोरबा एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम: शादी के दबाव में पिता पर चला...

एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम: शादी के दबाव में पिता पर चला दी गोली, कोरबा में देर रात दहशत

34

The Duniyadari:कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एकतरफा प्रेम की सनक ने देर रात सनसनी फैला दी। बालको थाना क्षेत्र के ग्राम दोनदारों आश्रित संगम नगर में एक युवक ने नाबालिग लड़की से शादी का दबाव बनाते हुए उसके पिता पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली निशाने पर नहीं लगी और बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के मुताबिक, संगम नगर निवासी मां लखन साहू की नाबालिग बेटी को इंदिरा नगर का 22 वर्षीय साहिल मासी लंबे समय से परेशान कर रहा था। परिजनों का आरोप है कि वह युवती का पीछा करता था और रास्ते में रोककर उसे प्रताड़ित करता था। इस संबंध में पहले भी थाने में शिकायत दी गई थी, लेकिन युवक की हरकतें बंद नहीं हुईं।

बताया जा रहा है कि रात लगभग 11 बजे साहिल अपने एक साथी के साथ युवती के घर पहुंचा और शादी करने का दबाव बनाने लगा। पिता द्वारा विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान साहिल ने अपने पास मौजूद बंदूक से मां लखन साहू पर गोली चला दी। फायरिंग की आवाज से पूरा इलाका सहम गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसका सहयोगी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार जब्त कर लिया है और यह जांच की जा रही है कि वह लाइसेंसी था या अवैध।

थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि मामला एकतरफा प्रेम और उत्पीड़न से जुड़ा प्रतीत होता है। आरोपी से पूछताछ जारी है और फरार सहयोगी की तलाश के लिए टीम लगाई गई है।