Tuesday, March 3, 2026
Home छत्तीसगढ़ एक्शन में जिलाधीश: निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले सब इंजीनियर...

एक्शन में जिलाधीश: निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले सब इंजीनियर को किया निलंबित.. एसडीओ और ई ई को थमाया नोटिस

256

जांजगीर-चांपा । कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज पामगढ़ विकासखंड के अंतर्गत स्कूल, अस्पताल, धान खरीदी केन्द्र, आंगनबाड़ी केन्द्र, गौठान आदि का निरीक्षण किया।

उन्होंने पामगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूल में निर्माण कार्य में प्रगति दिखाई नहीं देने और लापरवाही बरतने पर कड़ी नाराजगी जतायी। उन्होंने आरईएस के सब इंजीनियर प्रदीप देवागंन को निलंबित करते हुए एसडीओ और कार्यपालन अभियंता को नोटिस जारी किए। कलेक्टर ने इस दौरान कहा कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजना है। ऐसे में स्कूली विद्यार्थियों की सुविधाओं से जुड़े कार्याें में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।