Tuesday, March 31, 2026
Home देश एक तरफ़ घरवाली दूसरे तरफ …फिल्म की तरह हुआ पति का बंटवारा,...

एक तरफ़ घरवाली दूसरे तरफ …फिल्म की तरह हुआ पति का बंटवारा, पहली पत्नी को मिलेगी जमीन, दूसरी को प्यार

270

न्यूज डेस्क। मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को प्रेमिका जब प्रेमी के घर पहुंचकर शादी करने को अड़ गई तो पांच साल पुराने प्रेम प्रसंग का राज खुला। पत्नी ने विरोध किया तो प्रेमिका ने थाने पहुंचकर प्रेमी से शादी न होने पर जान देने की बात कहकर सभी को हतप्रभ कर दिया। थाने के बाहर जुटी पंचायत ने 24 घंटे बाद रविवार की शाम मामला सुलझा दिया। पंचायत में तय हुआ कि युवक अपनी पत्नी के नाम ढाई बीघा जमीन रजिस्ट्री करने के साथ ही घर में भी हिस्सा देगा। कानूनी रूप से जमीन और मकान देने के बाद ही वह अपनी प्रेमिका से शादी कर सकेगा। पंचायत के इस निर्णय पर पत्नी ने सहमति दे दी है।

एक तरफ है घरवाली, एक तरफ बाहरवाली जैसी फिल्मी कहानी को पंचायत ने 24 घंटे बाद सुलझा दिया। तय हुआ कि युवक अपनी पत्नी के नाम ढाई बीघा जमीन रजिस्ट्री करने के साथ ही घर में भी हिस्सा देगा। कानूनी रूप से जमीन और मकान देने के बाद ही वह अपनी प्रेमिका से शादी कर सकेगा। पंचायत के इस निर्णय पर पत्नी ने सहमति दे दी है।
मामला कुंदरकी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। कुंदरकी थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को शादीशुदा प्रेमी के घर युवती पहुंच गई थी तो पांच साल से चोरी छिपे चल रहा प्रेम प्रसंग उजागर हो गया। युवती शादी की जिद करने लगी, लेकिन युवक पक्ष निकाह कराने के लिए राजी नहीं हो रहा था।
युवती ने थाने में तहरीर देकर प्रेमी पर ही शादी का झांसा देकर शरीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था। पुलिस भी हरकत में आ गई और युवक को थाने ले आई। इस मामले को सुलझाने के लिए समाज के संभ्रांत लोग भी सक्रिय हो गए। युवक की पत्नी भी रविवार को अपने परिजनों के साथ थाने पहुंच गई और युवती से निकाह करने का विरोध करने लगी।
उधर, प्रेमिका ने दो टूक कह दिया कि अगर उसका निकाह प्रेमी से नहीं हुआ तो वह जान दे देगी। इससे मामला उलझता जा रहा था। पंचायत ने प्रकरण को गंभीरता से लेकर दोनों पक्षों से अलग-अलग वार्ता की। घंटों मंथन करने के बाद सहमति बनीं कि युवक अपनी पत्नी के नाम ढाई बीघा कृषि भूमि रजिस्ट्री करेगा और मकान में भी उसका एक तिहाई हिस्सा रहेगा तभी वह अपनी प्रेमिका से निकाह कर सकेगा।
पंचायत के फैसले से दोनों पक्षों में रजामंदी हो गई। इसकी जानकारी पुलिस को भी लिखित में दी गई है। चर्चा है कि सोमवार को युवक अपनी पत्नी के नाम कृषि भूमि की रजिस्ट्री करने के साथ ही मकान में भी हिस्सा देकर प्रेमिका से निकाह कर सकता है। वहीं आसपास के इलाके में पंचायत के इस निर्णय की चर्चा हो रही है।