Thursday, November 5, 2026
Home Breaking एजाज ढेबर को EOW ने भेजा नोटिस, 12 को पूछताछ के लिए...

एजाज ढेबर को EOW ने भेजा नोटिस, 12 को पूछताछ के लिए बुलाया…

250

The Duniyadari: रायपुर- शराब घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा ने एजाज ढेबर और उनके भाई अख्तर को पूछताछ के लिए दूसरी बार नोटिस जारी किया है। इस बार के नोटिस में ढेबर बंधुओं को उपस्थित होने के लिए 12 फ़रवरी की तारीख दी गई है।

आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के निवर्तमान महापौर एजाज ढेबर और उनके बड़े भाई अख्तर को पूर्व में नोटिस जारी किया गया था, तब चुनाव की व्यस्तता का हवाला देते हुए चुनाव के बाद उपस्थित होने की बात बताई गई थी। इसके बाद आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने 12 फ़रवरी को उपस्थित होने का नोटिस दिया है।