Saturday, July 4, 2026
Home Breaking एनएचएम कर्मियों से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री साय, स्वास्थ्य सेवाओं पर होगा संवाद

एनएचएम कर्मियों से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री साय, स्वास्थ्य सेवाओं पर होगा संवाद

29

The Duniyadari: Raipur– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संघ द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 2:50 बजे से 3:50 बजे तक बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे एनएचएम कर्मचारी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री कर्मचारियों से सीधे संवाद करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की वर्तमान स्थिति, कार्यस्थल से जुड़ी चुनौतियों और कर्मचारियों की अपेक्षाओं पर चर्चा कर सकते हैं। साथ ही स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में भी विचार-विमर्श होने की संभावना है।

आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एनएचएम कर्मचारियों में मुख्यमंत्री से मुलाकात और अपनी बात रखने को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर इस कार्यक्रम में सकारात्मक चर्चा होने की उम्मीद जताई जा रही है।