Sunday, March 15, 2026
Home बिहार/पटना एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण आज, नीतीश कुमार फिर संभालेंगे सत्ता

एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण आज, नीतीश कुमार फिर संभालेंगे सत्ता

43

The Duniyadari : पटना। राजधानी में आज होने वाला शपथ ग्रहण समारोह राजनीतिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एनडीए गठबंधन एक बार फिर सरकार बनाने जा रहा है और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ भाजपा के दो नेता—सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा—डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेने वाले हैं। माना जा रहा है कि कुल 18 विधायक मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं, जिनमें कुछ महिला चेहरे भी होंगे।

गठबंधन के कोटे से संभावित मंत्री

जानकारी के अनुसार, मंत्री पदों का विभाजन इस प्रकार हो सकता है—जदयू के 7, भाजपा के 8 और लोजपा (आर), रालोसोपा और हम से 1-1 प्रतिनिधि। नए चेहरों को भी अवसर मिलने की चर्चा है।

प्रधानमंत्री मोदी भी रहेंगे मौजूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह लगभग 10:45 बजे हेलिकॉप्टर से समारोह स्थल पहुंचेंगे। इसके बाद 11 बजे से कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। पूरे परिसर की सुरक्षा का जिम्मा एसपीजी ने संभाल रखा है।

बीजेपी से रामकृपाल यादव और जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह को फोन किए जाने की जानकारी सामने आई है, जिससे दोनों का मंत्री पद लगभग तय माना जा रहा है। इसी तरह उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की बात लगभग स्पष्ट है।

जदयू का बयान

जदयू ने अपने आधिकारिक पोस्ट में लिखा कि बिहार की जनता ने जिस विश्वास के साथ नीतीश कुमार को फिर से जिम्मेदारी सौंपी है, वह राज्य के विकास के संकल्प को और मजबूत करता है।

संभावित मंत्रियों के नाम (गठबंधन के भीतर से उठी चर्चा)

भाजपा कोटे से संभावित नाम:

श्रेयसी सिंह, रमा निषाद, संजय टाइगर, सुनील कुमार, हरि साहनी, जनक राम, नीतीश मिश्रा, जिबेश मिश्रा, प्रेम कुमार, नीरज कुमार सिंह, मंगल पांडेय सहित कुछ नए नाम जैसे विजय कुमार खेमका, गायत्री देवी, राणा रणधीर और बक्सर से निर्वाचित पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा भी चर्चा में हैं।

जदयू कोटे से संभावित नाम:

विजय चौधरी, लेसी सिंह, श्रवण कुमार, जमा खान, अशोक चौधरी और बिजेंद्र यादव को कॉल आने की बात बताई जा रही है।