Friday, March 27, 2026
Home देश ऐसी गर्लफ्रेंड से भगवान् बचाए ! कौन है यह युवती जिसने अपने...

ऐसी गर्लफ्रेंड से भगवान् बचाए ! कौन है यह युवती जिसने अपने ही बॉयफ्रेंड को सांप से डसवाया, सपेरे के साथ हुई हमबिस्तर

845

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में युवा कारोबारी अंकित चौहान के कत्ल के मामले में चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड डौली उर्फ माही आर्या ने अपने बॉयफ्रेंड से छुटकारा पाने के लिए संपेरे के जहरीला सांप मंगा कर उसे डसवाकर मार डाला। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डौली उर्फ माही आर्या अपने बॉयफ्रेंड अंकित के साथ रिलेशनशिप में थी। वह अपनी जिंदगी में अंकित के दखल से तंग आ चुकी थी। इस दौरान माही की दीप कांडपाल नाम के युवक के साथ नजदीकियां बढ़ीं, तो उन्होंने अंकित को रास्ते से हटाने का प्लान बना डाला। दोनों ने इस प्लानिंग में एक सपेरे रमेश नाथ को भी अपने साथ शामिल कर लिया।

सपेरे को अपने साथ करने के लिए माही ने उसके साथ दो बार शारीरिक संबंध भी बनाए थे। वहीं जहरीला सांप लाने के एवज में उसे 10 हजार रुपए भी दिए। पुलिस गिरफ्त में सपेरे ने खुद इस बात का खुलासा किया है।

जांच के दौरान अंकित की कॉल डिटेल से माही और माही की कॉल डिटेल से सपेरे रमेश नाथ और दीप कांडपाल का पता चला। उनकी तलाश की गई, रमेश को पकड़ लिया गया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया और हत्याकांड से जुड़ी सभी जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार, हत्याकांड की मुख्य आरोपी माही अपने माता-पिता से अलग रहती थी। उसके पड़ोसियों का कहना था कि माही का चाल-चलन सही नहीं था। उसके घर के बाहर अक्सर महंगी गाड़ियां खड़ी दिखती थीं।

वह कई लोगों के साथ आती-जाती भी दिखती थी। उसने अपने बॉयफ्रेंड अंकित को जिस सपेरे से कटवाया, उसे वह अपना गुरु मानने लगी थी और उसने उसके साथ भी शारीरिक संबंध बनाए थे।

0.कार में मिला था अंकित का शव

नैनीताल जिले के एसएसपी ने बताया कि जिस तरह से गाड़ी में अंकित चौहान की लाश मिली थी और कार का एसी ऑन था, माना जा रहा था कि एसी की गैस से दम घुटने की वजह से उसकी मौत हुई होगी।

लेकिन, उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सांप के जहर से मौत होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद जांच की दिशा बदल गई। इस खौफनाक साजिश में माही, उसकी नौकरानी, नौकरानी का पति, सपेरा रमेश नाथ और दीप कांडपाल को गिरफ्तार ​कर लिया गया है।