Saturday, March 21, 2026
Home बिलासपुर ऑल वेदर कैटेगरी में पहुंचा बिलासपुर एयरपोर्ट, सीएम बोले—प्रदेश के लिए बड़ी...

ऑल वेदर कैटेगरी में पहुंचा बिलासपुर एयरपोर्ट, सीएम बोले—प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि

28

The Duniyadari: रायपुर। बिलासपुर एयरपोर्ट को अब हर मौसम में उड़ान संचालन की सुविधा मिल गई है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरपोर्ट को 3C-VFR से अपग्रेड कर 3C-ऑल वेदर (IFR) श्रेणी में शामिल करने की मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस फैसले को छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़ा अहम पड़ाव बताया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई श्रेणी मिलने से मौसम की बाधाओं के बावजूद उड़ानें संचालित हो सकेंगी, जिससे यात्रियों को अधिक नियमित और सुरक्षित हवाई सेवाएं मिलेंगी। उनके मुताबिक इससे बिलासपुर समेत आसपास के जिलों की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि बेहतर विमानन सुविधाएं मिलने से क्षेत्र में व्यापार, उद्योग और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे निवेश आकर्षित होगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी तैयार होंगे।

सीएम साय ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू के प्रति आभार जताते हुए कहा कि केंद्र के सहयोग से राज्य में आधुनिक आधारभूत ढांचे का तेजी से विस्तार हो रहा है।