Saturday, March 28, 2026
Home Breaking औद्योगिक शहर से सुंदर शहर की ओर बढ़ता कोरबा, सौंदर्यीकरण कार्यों को...

औद्योगिक शहर से सुंदर शहर की ओर बढ़ता कोरबा, सौंदर्यीकरण कार्यों को मिली नई रफ्तार

7

The Duniyadari: कोरबा अब केवल औद्योगिक पहचान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि शहर सौंदर्यीकरण और हरियाली के क्षेत्र में भी तेजी से नई पहचान बना रहा है। इस बदलाव के पीछे नगर विधायक एवं प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी और सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन की पहल और दूरदर्शी सोच अहम भूमिका निभा रही है।

हाल ही में मंत्री लखन लाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत ने दर्री बराज पुल के पास कोलमैन की प्रतिमा का अनावरण किया। यह प्रतिमा शहर की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसके अलावा सिविल लाइन क्षेत्र में बनाए गए मिनी गार्डन का भी लोकार्पण किया गया, जो शहरवासियों के लिए एक नया आकर्षण और सुकून भरा स्थान बनकर उभरेगा।

🌿 हरियाली और सौंदर्यीकरण पर विशेष फोकस

नगर पालिक निगम द्वारा शहर को सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार नए प्रयास किए जा रहे हैं। मंत्री के मार्गदर्शन में स्वच्छता के साथ-साथ थीम आधारित पेंटिंग, चित्रकारी और सड़क किनारे पौधरोपण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

सुभाष चौक स्थित पुष्पलता उद्यान से कोसाबाड़ी मार्ग तक रोड डिवाइडरों में इमोजी थीम के अंडाकार गमलों में वोगनबेलिया और यूफारविया जैसे बहुरंगी पौधों का रोपण किया गया है, जिससे शहर की सुंदरता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

इस अवसर पर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

शहर में जारी ये विकास और सौंदर्यीकरण कार्य न केवल कोरबा की छवि को निखार रहे हैं, बल्कि नागरिकों को बेहतर और स्वच्छ वातावरण भी प्रदान कर रहे हैं।