Tuesday, August 25, 2026
Home कोरबा कपड़ा व्यापारी जुगल अग्रवाल की तालाब में गिरने से मौत, पुलिस ने...

कपड़ा व्यापारी जुगल अग्रवाल की तालाब में गिरने से मौत, पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

187

The Duniyadari : कोरबा। कटघोरा के राधासागर तालाब के किनारे आज सुबह एक दुखद हादसा हुआ। स्थानीय व्यापारी जुगल अग्रवाल (45) मॉर्निंग वॉक के दौरान तालाब के पास फिसलकर पानी में गिर गए। बच्चों ने उन्हें तैरते हुए देखा और तुरंत बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।


स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि मृतक के परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है। जुगल अग्रवाल क्षेत्र के जाने-माने व्यापारी थे और अंबिकापुर-कटघोरा मार्ग पर उनकी ‘जुगल क्लॉथ स्टोर’ नामक दुकान चलती थी।

घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है और पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज चुकी है।