Saturday, March 28, 2026
Home बिलासपुर कमरे में फांसी पर लटकी मिली 17 वर्षीय किशोरी, परिवार में मचा...

कमरे में फांसी पर लटकी मिली 17 वर्षीय किशोरी, परिवार में मचा मातम

23

The Duniyadari: बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सोन में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में शोक का माहौल है। रविवार सुबह परिवार वालों ने 17 वर्षीय लड़की का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम सोन निवासी सुखीराम पटेल की बेटी ईश्वरी शनिवार रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। सुबह करीब 6 बजे जब घरवालों ने उसे आवाज दी तो कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दरवाजा अंदर से बंद होने पर परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा, जहां किशोरी पंखे से लटकी हुई मिली। यह दृश्य देखकर परिवार में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिजनों ने पुलिस को बताया है कि किशोरी की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी। हालांकि आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता अभी नहीं चल सका है।