Thursday, October 22, 2026
Home कोरबा करैत सांप के डसने से पिता-पुत्र की मौत, मां गंभीर

करैत सांप के डसने से पिता-पुत्र की मौत, मां गंभीर

241

The Duniyadari : कोरबा:- बालको थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक करैत सांप के काटने से एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई और मां की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना दर्री थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, चूड़ामणि भारद्वाज (52) बालको प्लांट में काम करते थे। उनके साथ पत्नी रजनी (41) और 10 वर्षीय पुत्र प्रिंस रहते थे। सुबह करीब 4 बजे सबसे पहले चूड़ामणि को सांप ने डस लिया। वे इसे मामूली समझकर फिर से सो गए, लेकिन जब उनके बेटे को सांप ने काटा तो उसने रोते हुए परिवार को जगा दिया। उसी समय मां रजनी को भी सांप ने डस लिया।

परिजन तुरंत उन्हें गोपालपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन वहां एंटी-स्नेक वेनम उपलब्ध न होने के कारण इलाज में देरी हुई। चूड़ामणि के भाई द्वारिका का आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ ने आधे घंटे तक आवाज लगाने के बाद भी बाहर आकर इंजेक्शन न होने का हवाला देकर मदद करने से इनकार कर दिया।

इसके बाद परिवार को ऑटो के माध्यम से जिला मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चूड़ामणि और उनके पुत्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। मां रजनी का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।