Tuesday, March 3, 2026
Home छत्तीसगढ़ कलेक्टर ने CEO को नोटिस जारी करने का दिया निर्देश.. पढ़े किस...

कलेक्टर ने CEO को नोटिस जारी करने का दिया निर्देश.. पढ़े किस मामले मे नाराज हुए

374

कोरबा।कलेक्टर संजीव झा ने सरकार की महत्वकांक्षी गोधन न्याय योजना में लापरवाही बरतने पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। आज आयोजित समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री झा ने गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर खरीदी, वर्मीकंपोस्ट निर्माण एवं वर्मी टांका निर्माण आदि की समीक्षा की। इस दौरान जनपद पंचायत पोंडी उपरोड़ा के तनेरा गोठान में खरीदे गए गोबर की तुलना में वर्मी कंपोस्ट का निर्माण नहीं होने की जानकारी पर गहरी नाराजगी जताई। कलेक्टर ने वर्मी कंपोस्ट निर्माण में लापरवाही बरतने एवं गोठान में पर्याप्त संख्या में वर्मी टांका निर्माण नही होने पर जनपद सीईओ श्री आर एस मिर्झा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री संजीव झा ने समय सीमा की बैठक ली और विभागीय कार्यों की समीक्षा की। श्री झा ने विभागवार कार्यों की समीक्षा करते हुए योजनाओं के प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। समय सीमा की बैठक में जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पांडेय, कोरबा डीएफओ अरविंद पीएम , अपर कलेक्टर विजेंद्र सिंह पाटले, संयुक्त कलेक्टर शिव कुमार बैनर्जी,डीएफओ कटघोरा श्रीमती प्रेमलता यादव व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।