कलेक्टर बोले मीडिया और प्रशासन गाड़ी के दो पहिये … दोनों के बिना विकास की कल्पना कोरी..

237

कोरबा। सूचना संचार क्रांति के कारण वर्तमान में हमें जानकारी तत्परता से मिल रही है। इसका असर जनमानस के साथ प्रशासन पर भी हुआ है और यह जरूरी भी है। मीडिया प्रजातंत्र का चौथा स्तंभ हैं। प्रशासनिक खामियो की जानकारी इससे मिलते रहती है। आने वाले दिनों में  प्रशासन की सबसे बड़ी जवाबदारी चुनाव की, है इसमें भी  मीडिया  का सहयोग अपेक्षित है।

यह बात नवनियुक्त कलेक्टर संजीव कुमार झा ने प्रेस से मिलिए कार्यक्रम के दौरान तिलक भवन में पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा की कोरबा  आने के बाद मैने महसूस किया कि यह मिनी हिंदुस्तान है। सूचना तंत्र का सकारात्मक उपयोग ही शहर के लिए बेहतर होगा। उन्होने कहा कि वर्तमान में सोशल मीडिया का  दुरुपयोग भी हो रहा है। किसी दूसरे जगह की तस्वीर लगाकर भ्रामक समाचारों को फैलाया जाता है, इससे लोगों को बचना होगा। उन्होंने कहा कि शासन के कार्यो को जन-जन तक पहुंचाना मेरी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने चर्चा के दौरान कहा कि जिले के विकास की गति को  के संबंध में कहा कि शासन की योजनाओं के शतप्रतिशत क्रियान्वयन पर फोकस रहेगा और साथ ही शासन की फ्लैगशिप योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर जिलेवासियों को लाभान्वित करने पर जोर रहेगा। उन्होनें कहा कि गौठानों को आजीविका गतिविधियों का केन्द्र बनाकर ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोडने के कार्यो को भी लगातार संचालित किया जाएगा।

क्वालिटी एजुकेशन बड़ी चुनौती

स्कूल बनाना और उसमें शिक्षकों की  नियुक्ति करना आसान है लेकिन उसमें क्वालिटी एजुकेशन आसान नही है। आज के दौर में शिक्षकों को मोटिवेट करने की जरूरत है। हमारे सरकारी स्कूल के टीचरों में भी वो  क्षमता है जो एक कान्वेंट स्कूलों के अध्यापकों में है। जरूरत उनकी क्षमताओं को निखारने की है। आने वाले दिनों में गुणवत्ता युक्त शिक्षा के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम कराया जाएगा। जिससे सरकारी स्कूलों में बेहतर पढ़ाई के लिए शिक्षकों को मोटिवेट किया जा सके।

शहर आपका है अधिकारी तो आते जाते रहेंगे

कलेक्टर संजीव झा ने आज एक बड़ी बात कही उन्होंने कहा कि शहर आपका है इसे किस तरीके से सजाना संवारना है, इसे आपसे अच्छा कोई नही जान सकता क्योंकि अधिकारी तो आते जाते रहते है और मीडिया के साथी यही रहकर सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करते रहेंते है।