Tuesday, September 22, 2026
Home Breaking कलेक्टोरेट के कर्मचारी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में उच्च अधिकारी का...

कलेक्टोरेट के कर्मचारी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में उच्च अधिकारी का नाम…

287

रायपुर–  रायपुर कलेक्टोरेट में पदस्थ कर्मचारी ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कर्मचारी का शव उसके घर के कमरे में मिला। पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है। नोट में उच्च अधिकारी के द्वारा प्रताड़ित करने की बात लिखी है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक का नामप्रदीप उपाध्याय था। प्रदीप रायपुर कलेक्ट्रेट में चपरासी के पद पर पदस्थ था और पुरानी बस्ती में रहता था। आज सुबह उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। नोट में कलेक्ट्रेट में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर रैंक के अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।