Wednesday, March 18, 2026
Home छत्तीसगढ़ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान रायपुर उत्तर विधानसभा में BJP के समर्थन में...

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान रायपुर उत्तर विधानसभा में BJP के समर्थन में वोट, कहा- कांग्रेस ने खो दी विश्वसनीयता…जनता को पीएम पर भरोसा

178

रायपुर। CG Politics: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के चलते केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को रायपुर पहुंचे। आज वे रायपुर उत्तर विधानसभा में प्रचार बीजेपी उम्मीदवार पुरंदर मिश्रा के समर्थन में जनता से वोट मांगा।

 

 

राजधानी पहुंचते ही केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि, कांग्रेस ने जनता को धोखा देने का काम किया है। चुनाव नतीजों में जनता का आक्रोश दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि पीएम के ऊपर प्रदेश की जनता का अटूट भरोसा पहले भी रहा है। इस बार विधानसभा चुनाव में उसका प्रतिफल दिखाई देगा।

 

 

गृह लक्ष्मी योजना को लेकर मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि, एक फेस चुनाव हो जाने के बाद घोषणा क्यों करना पड़ गई, कांग्रेस पार्टी ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है। कांग्रेस पूरी तरह उखड़ चुकी है, कितने भी वादे कर लें, कांग्रेस की पराजय तय है।