केदारनाथ मंदिर के सामने फिल्मी अंदाज में लड़की ने किया बॉयफ्रेंड को प्रपोज… वीडियो सामने आते ही होने लगा विरोध!

0
566

न्यूज डेस्क। केदारनाथ धाम यात्रा पर गए एक कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें मंदिर परिसर में युवती अपने बॉयफ्रेंड से प्यार का इजहार करती दिखाई दे रही है। इसे लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कई लोग धार्मिक स्थलों पर इस तरह की हरकत को गलत बता रहे हैं। वहीं, कुछ का कहना है कि लड़की गलत नहीं है। कोई कह रहा है कि ऐसी जगहों पर फोन लाने की मनाही होनी चाहिए। तो किसी का कहना है कि रील बनाने वालों को ऐसा करने से पहले सोचना चाहिए। इससे भावनाओं को ठेस पहुंचती है।
लड़की ने बॉयफ्रेंड को किया प्रपोज…

शनिवार को सामने आए इस वीडियो पर वाद-विवाद का सिलसिला लगातार जारी है। ट्विटर पर (@Ravisutanjani) नाम के यूजर ने इसे पोस्ट किया। 36 सेकंड के क्लिप में देखा जा सकता है कि लड़का-लड़की पीले रंग का वस्त्र पहने मंदिर परिसर में दाखिल होते हैं। दोनों प्रार्थना कर रहे होते हैं। तभी लड़की अपना एक हाथ पीछे करती है और उसके हाथ में कोई छोटा सा डिब्बा थमा देता है। जिसे लेकर वो फिल्मी अंदाज में घुटने पर बैठ जाती है। लड़का जब आंखें खोलता है, तो उसे देखकर खुशी से झूम उठता है। फिर लड़की उसे अंगूठी पहनाती और दोनों एक दूसरे को गले लगा लेते हैं।

ट्विटर पर वायरल क्लिप को 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, 7 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक भी किया है। इसके अलावा पोस्ट पर करीब 900 रीट्वीट्स भी हैं। यूजर्स इस पर मिले-जुले रिएक्श दे रहे हैं। एक ने कमेंट किया- ये सब गलत उन लोगों को दिखता है, जिनके पास कोई काम नहीं है। दूसरे ने कहा- ऐसा करने से मंदिर की कौन से मर्यादा का उल्लंघन हो रहा है? छोटी सोच न रखें..कुछ अमर्यादित होता तो विरोध भी उचित है। कुल मिलाकर जहां एक तरफ लोग इस वीडियो का विरोध कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर बहुत से यूजर्स कपल के सपोर्ट में हैं। इस मामले में आपकी क्या राय है। कमेंट कर हमें अपने रिएक्शन जरूर बताएं।

 

https://twitter.com/Ravisutanjani/status/1675117145347481600?t=gaPD21n6aG4wTzKh29LX3g&s=19

दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रही महिला एक ब्लॉगर है, जिसका नाम विशाखा है। उसने अपने इंस्टाग्राम पेज (@ridergirlvishakha) पर भी इस रील को शेयर किया है। जिसमें ये बताया है कि सब कुछ प्लान के मुताबिक हुआ। मैचिंग कपड़े, रिंग साइज और ट्रैवल प्लान सब परफेक्ट रहा। भोलेनाथ के आशीर्वाद से मेरा सपना पूरा हो गया।